हाटा/कुशीनगर। भारत भ्रमण पर निकले कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव रहसु जुनैबी पट्टी निवासी सुनील कुशवाहा का हाटा नगर के बस स्टैंड पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही के नेतृत्व में भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत।
कुशीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले सुनील कुशवाहा उर्फ फिटनेस बाबा का भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर जहा भव्य स्वागत किया वही सुनील कुशवाहा ने कहा कि इस भारत भ्रमण का उद्देश्य,योग,राजयोग, पर्यावरण,माता पिता की सेवा के लिए आम जन को जागरूक करना है।लोग वृक्ष लगा कर छोड देते हैं देखभाल नहीं करते हैं जिससे पेड सूख जाता है। जब धरा पर वृक्ष ही नहीं होगा तो आक्सीजन नहीं मिलेगा जिससे मानव जीवन पर गम्भीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा इस लिए प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
इस दौरान भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी,उदयनरायण मिश्र,बुद्वदेव तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र,कल्लू अंसारी, नंहे प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…