Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 17, 2024, 9:48 PM IST • अब तक 93 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । मुस्लिम समुदाय का दस दिनों तक चलने वाले मुहर्रम पर्व के मौके पर बुधवार को हजरत इमाम हुसेन व उनके साथियों के याद में मातमी ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवकों ने पारंपरिक अदभुत कला का प्रदर्शन किया।

हाटा कप्तानगंज मार्ग पर बरवा छत्तरदास, झागा बाजार, पोखरभिंडा, मुजहाना रहीम,बेलवा,बकरा बाद,पगरा,सोनबरसा, पिपरा कपूर,मस्जिदिया,थरुआडीह की ताजियों का मिलान हुआ। ताजियों को देखने के लिए सड़क के दोनो किनारे घर के छतों पर महिला व पुरूष जमा थे। रंग विरंगी लाइटों से सजे ताजिया के साथ साथ मातमी गीतों के बीच चल रहे मुसलमान भाइयों के चेहरे की उदासी इमाम हुसेन एवं इमाम हसन के सच्चे कुर्वानी जता रही थी।
हाटा। प्रशासन व ताजियादारों के बीच हुई बातचीत के बाद देर शाम गौनर की 15 फीट ऊंची ताजिया हाटा स्थित सरकारी अखाड़ा पर आई और मिलने के बाद वापस हो गई।

Advertisement

इस दौरान  उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह,बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र, उपनिरीक्षक अतुल तिवारी,सी बी पांडेय नगर चौंकी इंचार्ज आशुतोष शर्मा नपाध्यक्ष रामानंद सिंह, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी उर्फ़ पप्पू ,ईओ मीनू सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह,अजय राव डा बब्लू खां सहित डेड सेक्सन पी एस सी बल मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi