News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ब्लैकमेल से तंग 18 वर्षीय युवती ने जहर खा कर दी जान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 17, 2024  |  8:18 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्लैकमेल से तंग 18 वर्षीय युवती ने जहर खा कर दी जान
  • मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अग्रिम विधीक कार्यवाही की जा रही है- राज प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली के एक वार्ड निवासी एक युवती ने ब्लैकमेल से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 10 जुलाई को मृतका की मां जब अपनी लड़की के कमरे में गई तो देखा वह जहरीला पदार्थ खा कर सो गयी थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का दाह संस्कार किया मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की गांव के ही एक लड़के से बातचीत करती थी। जिसका कुछ आपत्तिजनक फोटो वीडियो लड़का अपने मोबाइल में खींच लिया था, और उसी के सहारे आए दिन लड़की को ब्लैकमेल किया करता था। जिससे मेरी पुत्री काफी तनाव और बदहवास रहा करती थी। वह उसके ब्लैकमेल से तंग आकर मेरी पुत्री ने जहर खा लिया,जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

वहीं इस संबंध में हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतका के पिता रामसावरे के तहरीर पर देर शाम प्रदीप गौड के विरुद्ध धारा 108बीएन एस में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking