News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 18, 2021  |  4:07 PM

831 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागर में उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवम दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु सम्बंधित सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,नगरविकास विभाग,पंचायतीराज विभाग,बाल विकास,शिक्षा विभाग, खण्ड विकास अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक को संबोधित करते हुये ट्रेनी एसडीएम व बीडीओ हाटा भावना सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम कोविड नियमो का पालन करते हुये सम्पादित किया जाना है।उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना यथाशीघ्र बनाकर उपलब्ध कराए ताकि कार्यक्रम सुचारू ढंग से चलाया जा सके।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव,शिक्षा विभाग जयप्रकाश,बाल विकास से अन्नपूर्णा पांडेय,स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश ओझा,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,बीसीपीएम विनीता मौर्या, प्रमोद,डब्ल्यूएचओ से सुनील कुमार सिंह,दिलीप शर्मा,पाथ प्रतिनिधि शेष मणि आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking