News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: नरेंद्र मोदी के रूप देश को मिला सशक्त व निर्णायक नेतृत्व- पवन केडिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 17, 2021  |  6:05 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नरेंद्र मोदी के रूप देश को मिला सशक्त व निर्णायक नेतृत्व- पवन केडिया WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने हाटा व देवतहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया अपनी मौजूदगी में वैक्सीनेशन का कार्य कराया तथा लाभार्थियों से उनका हाल जाना एवं मरीजों में मिष्ठान व फल भी वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। इस मौके पर डॉक्टर एलबी यादव डॉ आशुतोष मिश्र टुनटुन राव रामानंद सिंह मुंशी सिंह रजनीश बरनवाल आनंद वर्मा भोरिक चौहान संजीव जयसवाल अरुण पांडे संजय मद्धेशिया विकास राव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking