हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खण्ड के ग्रामसभा पोखभिंडा में कृषक सेवा संस्थान के तत्वावधान में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला द्वारा रविवार को वृक्षारोपण किया गया।
बृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने कहा कि वृक्ष धरा के परिधान है,एक वृक्ष दस पुत्र के समान है।मानव का वृक्ष अभिन्न मित्र हैं।जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वृक्ष मानव के लिए उपयोगी है।शास्त्रो में भी वृक्ष की उपयोगिता का वर्णन है। इसलिए प्रत्येक मानव का परम पुनीत कर्तव्य बनता है कि वृक्षारोपण करे।धरती का श्रृंगार वसुंधरा का उपहार,मानव जीवन के लिए उपयोगी है।इस अवसर पर अनिल कुमार,लालबचन तिवारी, अमरनाथ गौरव, मुलायम सिंह यादव,फुलबदन,गंगा प्रसाद,उमेश सिंह,गोधन सिंह व ग्रामसभा सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…