हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सकरौली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर साहब सिंह ने री बोरिंग के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया फिर भी अभी तक हैंड पंप नहीं बन पाया।वही इलाज के लिए पहुंचे मरीजों व अन्य लोगों को शुद्व पेय जल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं बरसात के वजह से हैंडपंप के स्थान पर ज्यादा गढ्ढे होने के कारण काफी जलजमाव हो गया है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना बनी रहती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा साहब सिंह परिसर में लगे हैंड पंप को अबिलंब ठीक कराने की मांग किया है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…