हाटा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । तहसील क्षेत्र के वर्षों पुराने दो वृक्ष ढाढा स्थित 170 वर्ष कर्मा तथा मंझरिया मंदिर स्थित 250 वर्ष पुराने साखू के वृक्षों को शासन ने विरासत वृक्ष घोषित किया है। उनके सुरक्षा के लिए उन वृक्षों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने के आदेश दिया है।उसी के क्रम में नपाध्यक्ष मोहन वर्मा हाटा वन रेंज कार्यालय ढाढा परिसर स्थित 170 वर्ष पुरानी कर्मा वृक्ष को रक्षासूत्र बांध उसके सुरक्षा का संकल्प लिया।श्री वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए विरासत वृक्ष सहित रोपित सभी वृक्षों को रक्षासूत्र बांध उसके देखभाल के लिए 22 अगस्त से 29 अगस्त तक अभियान चलाया गया है।श्री वर्मा ने कहा वृक्ष में राखी बांधना, यह बताता है कि पेड़ मानव जीवन के लिए वरदान है। वनाधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में सबसे अधिक दिक्कतें आक्सीजन की कमी से हुई थीं। शुद्ध आक्सीजन हमें वृक्षों से ही मिलती है। इसलिए वृक्षों की सुरक्षित रखने के लिए इस बार रक्षाबंधन पर्व के दिन से 29 अगस्त तक सभी रोपित वृक्षों को रक्षासूत्र बांधी जाएंगी। वृक्षों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय सरकार ने लिया ।इस दौरान उदयभान कुशवाहा,सभासद रणजीत सिंह,वन दरोगा दुर्गा दत्त ,महेंद्र यादव,वन रक्षक अब्दुल आलम,राम दुलारे सिंह,व रामप्रीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…