News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: आर्टिका कार लेकर भाग रहे बदमाश धराए

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 24, 2023  |  6:56 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: आर्टिका कार लेकर भाग रहे बदमाश धराए WhatsApp
हाटा/कुशीनगर। सीतापुर से अयोध्या के लिए कार बुक कराकर आ रहे बदमाशों ने कार चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोशी हालत में छोड़कर कार लेकर भाग निकले। कार मालिक द्वारा जीपीएस लोकेशन पुलिस को दिए जाने के बाद हाटा कोतवाली पुलिस ने कार सहित बदमाशों को धर दबोचा।
कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कार मालिक रवि कुमार वैश्य निवासी चौहारी टोला जनपद सीतापुर ने तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की सुबह मेरी आर्टिका कार नंबर यूपी 32 एच एक्स 9322 को तीन व्यक्तियों ने अयोध्या घूमने के लिए बुक कराया। मेरे ड्राइवर किशन लाल ने इन्हें बैठाकर दस बजे सुबह अयोध्या के लिए निकला। अयोध्या पहुंचने के बाद शाम लगभग सात बजे मेरे ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका मोबाइल लेकर स्विच ऑफ कर दिए। कार में ड्राइवर को लेकर जनपद बस्ती के कप्तानगंज में स्थित त्रिपत होटल मे छोड़कर कार सहित फरार हो गए। जब मैंने जीपीएस के द्वारा अपने गाड़ी का लोकेशन लिया तो मेरी गाड़ी बस्ती टोल प्लाजा क्रास कर रही थी। जिस पर मैंने पुलिस 112 को अपनी कार चोरी की सूचना दी और पुलिस को कार का लोकेशन देता रहा। जिस पर हाटा कोतवाली पुलिस ने कार सहित गाड़ी में सवार बदमाशों को धर दबोचा।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक के सरकारी मोबाइल नम्बर पर फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की गयी घंटी बजता रहा फोन नही उठा।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking