हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र गांव रामनगर निवासी गायत्री पत्नी राकेश को मंगलवार की दोपहर बाद प्रसव पीड़ा से प्रारंभ हो गया, परिजनों ने 102 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी , मौके पर पहुची 102नम्बर एम्बुलेंस में बैठाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाया जा रहा था कि रामनगर और देवरार पिपडा के बीच रास्ते में
तेज दर्द शुरू हो गया एम्बुलेंस में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी शीतल एंबुलेंस को रुकवा कर सुरक्षित प्रसव करा दिया महिला ने एक बच्ची को जंम दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…