हाटा/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के रामपुर सोहरौना स्थित मां मंझरिया देवी मंदिर स्थित कौलेसर फुलेसर ताल का पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन ने मंदिर के सून्दरीकरण और ताल में नौकायन शुरु कर दिया।
सोमवार को उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय के प्रयास से ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिर स्थित कौलेसर फुलेसर ताल में नौकायन का शुभारंभ मंदिर के महंत बालक दास ने किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना के सतत् प्रयासरत है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।ईको टूरिज्म के तहत सर्वप्रथम बुद्ध नौकायन गोरखपुर द्वारा दो नाव से नौकायन शुरु कर दिया गया है। वहीं मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की नौकायन करने के लिए लाइन में लगे रहे।
इस दौरान लेखपाल अलोक श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा, रमाशंकर पासवान, दुर्गेश,निखिलानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…