News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: व्यापारियों ने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 22, 2021  |  4:58 PM

625 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: व्यापारियों ने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
हाटा/कुशीनगर। भारतीय उद्योग व्यापार एकीकरण मण्डल नगर पालिका परिषद हाटा जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में बुधवार को मंडी शुल्क के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार एकीकरण मण्डल के प्रदेश संयोजक इंजीनियर श्रीप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिला अधिकारी पूर्ण बोरा को सौंपा।
दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने लिखा है कि भारत सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में फिर से मंडी समिति परिसर से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों को पहले की तरह 1प्रतिशत शुल्क और आधा प्रतिशत शेष लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसका व्यापारी समाज विरोध करता है और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग करता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों के दबाव में तीनों कानून वापस लिए लेकिन व्यापारियों पर मंडी शुल्क थोप दिया। मंडी शुल्क लागू होने से गल्ला,दलहन,तिलहन,गुड़, किराना आदि के सामानों के दामों में वृद्धि हो जाएगी। साथ ही साथ इंस्पेक्टर राज बढ़ने से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा,जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीवर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कपड़ा, होजरी एवं फुटवियर पर 01 जनवरी 2022 से जी०एस०टी० में वृद्धि का प्रस्ताव है। जी०एस०टी०में वृद्धि के कारण महंगाई बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। ऐसे में भारत सरकार को अविलम्ब अपने इस निर्णय को वापस लेने की आवश्यकता है।
ज्ञापन देने वालों में दिलीप जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, शंकर जायसवाल, रविंद्र सिंह,पट्टू वर्मा, पवन वर्मा, राजू बर्नवाल, मुरारी जयसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking