News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हो-ज्योतिष पाण्डेय

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 19, 2023  |  10:58 PM

378 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हो-ज्योतिष पाण्डेय

हाटा/कुशीनगर। जनपद के बुद्धिजीवी समाजसेवी युवा वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं को कमजोर करने में संलग्न हैं।जिसका एकजुट होकर विरोध करें।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

उक्त बातें गोरखपुर अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में जनपद के शिक्षकों के शिष्टमंडल के साथ हाटा क्षेत्र के शिक्षण संस्थाएं/ कार्यालयों में शिक्षकों से संपर्क के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने श्री गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज हाटा कुशीनगर में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं। श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने एजेंडे को मनमाने ढंग से लागू करने के नाम पर नए-नए खड़यंत्र कर रही है। सरकार कृषि कानून के बाद नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने में लगी है। विधि के शासन को कमजोर करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की कोलोजियम व्यवस्था को समाप्त करने में लगी है।युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बजाय नौकरियों के पदों को समाप्त करने में लगी हुई है।यह सरकार स्थाई नौकरी देने के स्थान पर अल्प अवधि के लिए संविदा या आउटसोर्सिंग से नियुक्ति कर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए युवाओं का शोषण कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी संवर्ग के कर्मचारी शिक्षक एकजुट हो गए हैं। हिमांचल की हवा को मजबूत करने के लिए वर्तमान सरकार के विरुद्ध जोरदार संघर्ष आवश्यक हो गया है।परिवर्तन के लिए युवा एवं मेहनतकश एकजुट होकर संघर्ष करें। वर्तमान चुनाव में कर्मठ संघर्षशील प्रत्याशी रणजीत सिंह को अपना सहयोग एवं समर्थन दें।

इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद मिश्र,अशोक चौरसिया,जदुवीर सिंह,महेश मिश्र,नागेश्वर पति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking