News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: नगर विकास मंत्री ने किया तीस करोड के परियोजनाओं का लोकार्पण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 21, 2022  |  4:39 PM

510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: नगर विकास मंत्री ने किया तीस करोड के परियोजनाओं का लोकार्पण

हाटा/कुशीनगर । हाटा नगरपालिका द्वारा लगभग तीस करोड की लागत बने कुल सत्ताइस परियोजनाओं का प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री व कृषि मंत्री, तथा देवरिया सांसद रमारामत्रिपाठी
व हाटा विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया।
रविवार को हाटा नगरपालिका परिसर में लोकार्पण व लाभार्थी सम्मान समारोह का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा व कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही व विशीष्ठ अतिथी रमापति राम त्रिपाठी व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की कुशल संचालन मंनजय तिवारी ने किया।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए के शर्मा ने नगरपालिका के नये भवन का लोकार्पण बैदिक मंत्रो के उच्चारण के बीच फीटा काटकर किया तत्पश्चात तहसील प्रशासन की ओर से चालीस पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना,मत्सय पालन योजना का प्रमाण पत्र दिया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने बने नये नगरपालिका भवन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह साधारण भवन नहीं बल्कि एक किला है। पूर्ववर्ती की सरकारों में कार्य कैसे होते थे आप सब जानते हैं।मोदी व योगी की डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है।जो जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के बीच क्रियान्वयन है। पिछली सरकार में बिजली के पोल व तार लटकते रहें।जो अब योगी की सरकार में नहीं है।योगी की सरकार में सभी 752 नगर निकायों को सुसज्जित किया जाएगा।इसके लिए सभी सफाई कर्मी बधाई के पात्र हैं।जिसकी शुरुआत पूर्वांचल ने किया है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि हाटा में विकास की बाढ आ गई है।पीएम व सीएम के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ विकास कार्य हो रहा हैं मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में तीन करोड़ से ज्यादा शहरी व ग्रामीण आवास बने हैं।जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पिछली सरकारें सिर्फ जनता को धोखा दिया है।किसानों का गन्ना घटतौली करा कर कमीशन खाने वाले अपने को किसान नेता कहते हैं। कार्यक्रम में सांसद देवरिया डा रमापति राम त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने हेतिमपुर पहुंच कर ढाई करोड़ की लागत से बने मुक्तिधाम का वैदिक मंत्रोचार के बीच लोकार्पण किया।तथा परिसर में छायावाद व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया

इस दौरान विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, पडरौना मनीष जायसवाल,रामकोला विनय गौड़, फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा एम एल सी डा रतन पाल सिंह, प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,जगदंबा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी, जिलाधिकारी एस राज लिंगम,एडीएम देवी दयाल शर्मा, एसडीएम वरुण पांडेय, क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय, तहसीलदार नरेंद्र राम,ईओ अजय कुमार सिंह,अवर अभियंता मनोज यादव, एसडीओ विद्युत पी जायसवाल,पंकज भारद्वाज व लोक गायक प्रमोद यादव, तथा सभासद गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking