हाटा/कुशीनगर | कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को देख कर लोगों में अपने दूसरे डोज के लिए जहां काफी उत्साह नजर आया वहीं वैक्सीन की कमी को लेकर बेचैन भी नज़र आए और आनलाइन के बाद घंटों अपने बारी का इंतजार करते भी दिखे।
9 अप्रैल 2021को पहली डोज लेने वाले लोगों की दूसरी डोज 31मई 2021को लगनी थी लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण 2जुलाई को लगने की सूचना मिली। कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखरेख में बलुआ में संचालित सी0एच0सी0पर सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। दो बजे के आसपास वैक्सीन आई, तबतक तकरीबन सौ के आसपास दूसरा डोज लेने वालों का जमावड़ा लग चुका था। सीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार द्विवेदी, फर्मासिस्ट महेंद्र कुमार उपाध्याय, ए0एन0एम0 शीला विश्वकर्मा, अर्चना मद्धेशिया ने भीड़ को समझाते हुए बताया कि जिले से कोविशिल्ड की केवल पचास डोज ही मिली है और केवल पचास लोगों का ही टीकाकरण होगा।डोज लेने वालों में प्रसिद्ध युवा कवि /उद्घोषक हरेकृष्ण पांडेय ने लोगों के उत्साह को सराहा तथा सभी से टीके की पहली एवं दूसरी खुराक लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को रोकने तथा जिंदगी बचाने के लिए संजीवनी रूपी टीका जरूर लगवाएं । टीका लगवाने वालों में संजीव तिवारी, वंदना, अहिल्या देवी, प्रेम लता , फड़ीश तिवारी प्रमुख रहे ।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…