Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट• Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

हाटा: चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 8, 2023, 5:06 PM IST • अब तक 764 लोगों ने पढ़ा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष तहसीलदार राव के अध्यक्षता में हुई। मनरेगा सामग्री के भुगतान में विलंब का आरोप प्रधानों ने लगाया। तहसीलदार राव ने कहा कि भुगतान न होने से मनरेगा के कार्यों को संपन्न कराने में दिक्कतें आ रहीं हैं। मनरेगा में सामग्री भुगतान में देरी, मजदूरों का भुगतान समय से न होने, गांवों में हो रहे कार्यों की मोबाइल मानिटरिंग बंद कराने सहित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी का कार्य देख रहे परिवीक्षाधीन उपजिलाधिकारी मोहम्मद जफर को सौंपा। मांगे न माने जाने तक ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्य न कराने का निर्णय लिया। वहीं 9 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना का निर्णय लिया।

इस दौरान ग्राम प्रधान नन्दकिशोर यादव, सतीश गुप्ता, इसरार अहमद, विजय राय, , अमलेश प्रसाद, जवाहर मद्धेशिया, आशुतोष सिह ,डिंपल पांडेय अवनीश जायसवाल ,जवाहरलाल मधेशिया , हरिकेश ,भरत , प्रधनं प्रतिनिधि ,उपेंद्र गौंड़, सुरेंद्र तिवारी उग्रसेन मल्ल ,अखिलेश चौहान ,धमेंद्र सिह मुबारक अंसारी ,सुरेंद्र सिह आदि मौजूद रहे।

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi