हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करमहा मठ स्थित तालाब मे एक महिला का शव बुद्ववार सुबह मिला।
मौके पर पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जुट गयी।इसी दौरान लोगों का काफी भीड जमा हो गया। जिसमें मौके पर मृतका का पुत्र अरविंद कुमार निवासी वार्ड न 9 अब्दुल कलाम नगर पहुच कर महिला की पहचान अपने मां प्रर्मिला देवी उम्र 48वर्ष के रुप में की और बताया कि मंगलवार की रात में घर से शौच के लिए निकली थी वापस नहीं पहुची और परिजनो के द्वारा खोज बीन किया गया।शव मिलने की सूचना पर पहुचा और पहचान किया अरविंद कुमार ने इस सम्बन्ध में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
Advertisement
