Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर: दो पक्षो में बच्चों से विवाद…एक पक्ष के तरफ से किन्नरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा…

न्यूज अड्डा डेस्क
May 17, 2023, 9:13 PM IST • अब तक 79 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

जौरा बाजार/कुशीनगर । चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम नदवाबिशुनपुर में बुधवार को 10 बजे के करीब 25 की संख्या में पहुचे किन्नरों ने डायल 112 की पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया | हंगामा देख पुलिस वहा से भाग निकली |

मंगलवार की शाम सात बजे के करीब रविन्दर सिंह का पौत्र स्कूटी से घर जा रहा था वह अभी दिनेश यादव के घर के सामने पहुंचा ही था कि अचानक एक छोटा बच्चा स्कूटी के सामने आ गया ।छोटे बच्चे को हल्की चोट लग गईं , वहा पर मौजूद बच्चे के घर वाले स्कूटी सवार युवक को पकड कर पीट दिया | वह घर जाकर आप बीती बताया तो उसके घर के लोग पुछने पहुचे तो विवाद और बढ़ गया ,गांव के लोग किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराये | रविंद्र सिंह के लड़के किन्नरों के साथ रहते हैं ज़ब उनको इसके बारे में जानकारी हुई तो किन्नरों के समूह के साथ घर आ गये | सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस अभी दूसरे पक्ष से बात कर ही रही थी तभी उसी बीच किन्नरों ने अर्धनग्न होकर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया , और पुलिस वालों को पांच सौ की नोटों की गड्डी लेकर दिखाने लगे पुलिस वहा से किसी तरह खिसक गईं |

Advertisement

थानाध्यक्ष चौराखास प्रमोद कुमार ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है |

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi