News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कार्यकर्ता सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 16, 2022  |  4:26 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कार्यकर्ता सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न WhatsApp
  • सबके सहयोग से होगा क्षेत्र का विकास- मोहन वर्मा, नवनिर्वाचित विधायक
  • हाटा में त्रिपल इंजन का सरकार क्षेत्र का होगा चतुर्दिक विकास- सुधीर राव, प्रमुख प्रतिनिधि

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय के सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मोहन वर्मा रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास सबके सहयोग से किया जाएगा।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है आज हमारे जैसा एक छोटा कार्यकर्ता विधानसभा सदस्य बन गया है। यह व्यवस्था सिर्फ भाजपा मे है यह एक पार्टी नहीं परिवार है। क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता के सुख दुख में शामिल रहुगा।सभी लोग गोल बंदी से बचे और बिकास के लिए हर पल हर क्षण तत्पर रहे।इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि व बरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार राव ने कहा कि हाटा में त्रिपल इंजन की सरकार है। विकास का जो सपना मोदी योगी जी ने देखा है उसे हर हाल में पुरा करेगे। क्षेत्र के विकास के लिए जो जिस भुमिका में है वो अपने दायित्वों का पालन करे।हमारा एक मात्र मकसद सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हासिल करना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि को मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।इस दौरान खंड बिकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, उदयभान कुशवाहा, विनोद गुप्ता,कमलेश ओझा,अग्निवेश मणि त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह,मंटू सिंह,पवन कुमार, उपेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking