News Addaa WhatsApp Group

हाटा: विश्व पर्यावरण दिवस गोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 5, 2024  |  7:06 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विश्व पर्यावरण दिवस गोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • धरा पर स्थित पेड़ पौधे देवतुल्य है- वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 16 सरोजनी नगर के मोती पाकड़ स्थित एएनवीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाटा वन रेंज विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया व गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- सपा प्रतिनिधि मंडल ने स्व अजीत यादव के परिजनों से...

बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम विद्यालय के संरक्षक अवध नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जहां विद्यालय के छात्र छात्राएं व शिक्षकों ने वन कर्मियों के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु संकल्प लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए हाटा वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ों की कमी से ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़ व सूखा सहित अन्य दैवी आपदा आती हैं जिसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम मानव समाज पर पड़ता है। इसका एकमात्र निदान पौधरोपण है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि धरा पर स्थित पेड़-पौधे देवतुल्य हैं। इनकी रक्षा हम सबका पुनीत कर्तव्य है। विद्यालय के संरक्षक अवध नरेश द्विवेदी ने कहा कि हमारा जीवन पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। इसका सरंक्षण करना हम सभी परम कर्तव्य है।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संपूर्णानंद द्विवेदी ने मौजूद लोगों से प्रति वर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की। और कहा कि मनुष्य सहित जीव-जंतुओं का जीवन पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। पेड़-पौधे ही हमारे श्वसन के लिए आवश्यक आक्सीजन देते हैं। इसलिए पेड़-पौधों व वनों को देश का हरा सोना कहा जाता है। उन्होंने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों के पास खाली पड़ी भूमि पर कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं।

इस मौके पर वन दरोगा विनोद सिंह, अनिल कुमार,ब्यास द्विवेदी,उमेश तिवारी,रमेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम प्रसाद,चंद्रशेखर गुप्त, नीतीश मिश्रा, अंकित, अजीत,महेंद्र , सत्येंद्र ,अंकुर ,विजया पांडे,शालू रागिनी,रेनू ,अंशिका,शिखा, ममता ,निधि,हकीकून, आर्वी, अब्दुल आलम,शंभू राजभर, रामप्रीत सहित आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking