Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 7, 2024, 5:53 PM IST • अब तक 174 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी निवासी एक युवक की बीते 3अक्टूबर को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में किसी अज्ञात वाहन से घायल हो गया था जहा उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व एक नीजी अस्पताल में कराया गया जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी निवासी हंसू चौहान कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 3अक्टूबर को मेरे भाई का लडका पप्पू चौहान अपने मित्रों के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली साजार गया हुआ था जहां किसी अज्ञात वाहन के ठोकर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली ले गये जहा डाक्टर ने उसकी स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहा मेडिकल कॉलेज में इलाज से असंतुष्ट होकर एक नीजि अस्पताल में ले गये जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने उस शव को हाटा कोतवाली लाए जहां पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi