News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार सुरेंद्र तिवारी व कमाल खान को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि, तुर्कपट्टी नहर चौक को सुरेंद्र चौक नामकरण के लिए उठा प्रस्ताव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 16, 2022  |  6:32 PM

846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार सुरेंद्र तिवारी व कमाल खान को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि, तुर्कपट्टी नहर चौक को सुरेंद्र चौक नामकरण के लिए उठा प्रस्ताव

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। एक दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र नाथ तिवारी के निधन से शोकाकुल पत्रकार, व्यापारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा तुर्कपट्टी बाजार में रविवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस शोक सभा में स्व. सुरेंद्र नाथ तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर तुर्कपट्टी नहर चौक को सुरेंद्र चौक नामकरण करने का प्रस्ताव हुआ जिस पर सभी ने एक स्वर में सहमति जतायी।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

तुर्कपट्टी बाजार में आयोजित इस शोक सभा में दिवंगत पत्रकार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सुरेंद्र तिवारी जी ऐसे व्यक्तित्व थे जो पत्रकारिता के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। वे सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष लाकर उसका निराकरण कराने के लिए प्रयास रहते थे। कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि स्व0 सुरेंद्र तिवारी जी सहज, सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उन्होंने पत्रकारिता जगत के लिए जो अच्छा काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अमरनाथ पाण्डेयपुरुषोत्तम वर्मा, दिनेश तिवारी व राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में दिवंगत पत्रकार कमाल खान को भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका जाना पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति कहा गया। सभी पत्रकारों ने दो मिनट मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। संचालन सुनील कुमार त्रिपाठी तथा अध्यक्षता सुरेंद्र नाथ राय ने किया। इस दौरान चंद्रजीत यादव, धनंजय मिश्रा, विद्याधर ओझा, शैलेंद्र तिवारी, राजेश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, धीरज श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, मृत्युंजय पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, राज कुमार गिरि, राजकुमार पाण्डेय,राज पाठक, अमित राय, वीरेंद्र यादव, प्रवीण शाही, ऋषिकांत मिश्रा, दिलीप राय, सोनू, अजय तिवारी, दीपक, अशोक जायसवाल, सुनील कुमार व विनय तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking