News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hirandyavati River/कुशीनगर: हिरण्ड्यवती नदी के बुद्धा घाट पर अब होगी नियमित आरती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 13, 2021  |  8:47 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hirandyavati River/कुशीनगर: हिरण्ड्यवती नदी के बुद्धा घाट पर अब होगी नियमित आरती
  • कसाडा की बैठक में पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई, रोजगार, सूचना, सुबिधाओं को लेकर हुई चर्चा

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विकास क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) के पदाधिकारियों की एक बैठक पडरौना मार्ग बैरिया चौक स्थित कसाडा कार्यालय मैं संपन्न हुई जिसमें कुशीनगर के पर्यटन, पुरातात्विक विकास, सफाई, रोजगार पर विशेष चर्चा की गई।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

सोमवार को उपजिलाधिकारी कसया व कसाडा सचिव वरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में हिरण्ड्यवती नदी के नवनिर्मित बुद्धा घाट पर नियमित आरती कराने का निर्णय लिया गया और आरती कराने की जिम्मेदारी ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार के प्रबंधक भंते महेंद्र को सौंपी गई और यहां घाट, पार्क और रामाभार स्तूप आदि की निगरानी हेतु होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाने पर भी विचार किया गया। टूरिस्ट एरिया में स्थापत्य कलाओं में निपुण मूर्तिकारों को मूर्ति रोजगार देने पर विचार किया गया और कहा गया कि इनके द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार की मूर्तियों की पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं में काफी मांग है। इसलिए उन्हें सहयोग देकर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए पर्यटन विभाग को पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। नदी के किनारे, पार्क, मुख्य सड़क, परिसर व लान में लगाए गए पौधों की सिंचाई के लिए भी कर्मी रखने पर विचार किया गया। साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईटेक शौचालय और फास्ट फूड सेंटर को भी तथा शीघ्र चालू करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर बौद्ध महोत्सव भी कराए जाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई, सुरक्षा, यातायात, ठहराव आदि पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक पुरातत्व अधिकारी शादाब खान पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, नगर के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता, कसाडा लिपिक आशीष कुमार दुबे, श्रीमती किरण सिंह, करुणा निधान मिश्रा, सभासद केशव सिंह, राम आधार यादव सहित बौद्ध बिहारों के भिक्षु गण, होटल संचालक व वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking