News Addaa WhatsApp Group Join करें

हस्तकंदूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का किया प्रदर्शन

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 13, 2026  |  7:03 PM

352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हस्तकंदूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का किया प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए जहाँ किया गया I वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों द्वारा अपने कला कौशल के माध्यम से अच्छे खेल का प्रदर्शन भी किया गया

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ज्ञात हो, कि 13 जनवरी मंगलवार को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा घुरहुपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वर्गीय सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता में गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर जनपदों के तमाम गाँवों से इस प्रतियोगिता में शामिल हुई वालीबाल की टीमें अपनी इंट्री करा कर टास कराते हुए एक दूसरे के साथ ग्रुप बना कर वालीबाल के खेल को खेलने के लिए तैयार हुई l और कमेटी के अनुसार वालीबाल का यह प्रतियोगिता लीग मैच के रुप में टेनिस मैच के आधार पर संपन्न कराने का फैसला लिया गया I

इस मैच में सभी टीमों के खिलाडियों को एक दूसरे टीम के साथ खेलना होता है I हस्तकंदुक प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल व विशिष्ट अतिथि शैलेश पटेल द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया I प्रतियोगिता का फाइनल मैच चौदह जनवरी बुधवार को खेला जाएगा I इस प्रतियोगिता में कमेटी का निर्णय और निर्णायक का निर्णय ही सर्वमान्य होगा I कमेटी को अपने अनुसार आयोजित इस खेल में परिवर्तन करने का पूरा अधिकार निहित है I समापन के दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता भूतपूर्व विधायक शंभू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सेवानिवृत्त सीएमओ डाo रमेश पटेल द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों में पुरस्कार बितरण का कार्य किया जायेगा l

इस दौरान प्रधान घुरहुपुर रामनिवास उर्फ पप्पु पटेल, साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ राजू पटेल, शैलेश पटेल, अनिल पटेल, अरुण कुमार उर्फ बबलू पटेल, अजय पटेल, सिन्टू पटेल, भूतपूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामदास त्रिपाठी, गिरिजेश विश्वकर्मा, रत्तन प्रसाद, विजय पटेल, प्रधानाध्यापक गोपाल पटेल, सहित आदि ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking