News Addaa WhatsApp Group Join करें

तैराकी में कुशीनगर जिले की टीम ने मारी बाजी बनीं चैम्पियन; दरोगा धनन्जय ने कुशीनगर को दिलाया सम्मान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 17, 2022  |  9:57 AM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तैराकी में कुशीनगर जिले की टीम ने मारी बाजी बनीं चैम्पियन; दरोगा धनन्जय ने कुशीनगर को दिलाया सम्मान WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के तैराकी टीम ने रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 60वीं अन्तर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में बाजी मार कर चैम्पियन बन गयी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला, पुरुष) के प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें तैराकी एवं क्रॉस कंट्री में देवरिया की टीम ओवरआल चैंपियन रही । तैराकी में कुशीनगर चैंपियन बना। तैराकी महिला एवं क्रॉस कंट्री पुरुष में देवरिया की टीम चैंपियन बनी। क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में जनपद महराजगंज चैंपियन रही। शनिवार को हुए तैराकी के पुरुष वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थनगर के राजेश यादव प्रथम, कुशीनगर के उप निरीक्षक धनन्जय राय द्वितीय, महराजगंज के ओमप्रकाश तृतीय स्थान पर रहे । 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कुशीनगर के दुर्गेश कुमार शर्मा प्रथम, देवरिया के राजनारायण यादव द्वितीय, संतकबीरनगर के आबदीन अंसारी । तृतीय स्थान पर रहे। 100 गुणा 4 फ्री स्टाइल रिले में कुशीनगर जनपद प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वितीय व संतकबीरनगर तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एएसपी राजेश सोनकर ने विजयी खिलाड़ियों को मेंडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है।

तैराकी में मान बढ़ा रहे दरोगा…जानिये कौन है दरोगा धनन्जय जो तैराकी में कौशल बिखर रहे है!

पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा धनंजय तैराकी में कुशीनगर जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। तैराकी में निपुण दरोगा अपने सहयोगियों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। देवरिया में चल रही तीन दिवसीय 60वीं गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय तैराकी एवं क्रॉस कंट्री महिला, पुरुष प्रतियोगिता में दरोगा धनंजय राय दमखम कर कुशीनगर को चैम्पियन बनाया है। धनंजय ने वर्ष 1998 में औली में राफ्टिंग कोर्स किया था। इस दौरान सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ के जवानों के बीच उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2003 में दिल्ली में आयोजित 52वें आल इंडिया पुलिस एक्यूटिक एंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में धनंजय ने यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन, तब वहां पुरस्कार से वंचित रह गए। इसके बाद धनंजय ने पुलिस की नौकरी के साथ साथ तैयारी का अभ्यास शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार से देवरिया में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन धनंजय ने 50 मीटर बटर फ्लाई में प्रथम, सौ मीटर बटर फ्लाई में द्वितीय, सौ मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय, दो सौ मीटर फ्री स्टाइल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। धनंजय ने बताया तैराकी में कोई दिक्कत न आए, इसलिए ड्यूटी के बाद अभ्यास भी करते हैं।

दरोगा धनन्जय ने कुशीनगर पुलिस का नाम रोशन करते हुये जनपद कुशीनगर को इस प्रतियोगिता में चैम्पियन बनाया है। जो साधुबाद के पात्र बन गये है। उनके चाहने वालो ने कल से ही उन्हें शुभकामनाएं देकर उनका हौसला अफजाई कर रहे है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking