News Addaa WhatsApp Group Join करें

सदन में सांसद त्रिपाठी ने तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु उठाई आवाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2021  |  4:48 PM

897 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सदन में सांसद त्रिपाठी ने तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु उठाई आवाज WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र देवरिया के सांसद डॉ० रमापति राम त्रिपाठी ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जनपद कुशीनगर के तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु आवाज उठाई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उन्होंने नियम 377 के अधीन तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05113/ 05114 छपरा जनसाधारण स्पेशल, तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुर ट्रेन संख्या 55008/07 के ठहराव हेतु आवाज उठाया।
इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र देवरिया अंतर्गत कुशीनगर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन में जनहित की आवाज बनकर जायज मांग को रखा।सदन में उन्होंने रेल मंत्रालय को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि तरया सुजान रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का अंतिम स्टेशन एवम बिहार राज्य की सीमा होने के कारण यहां से लगभग पचास ग्राम सभा के लोग ट्रेन मार्ग से ही सीधा जुड़े हैं।जिसकी आबादी लगभग पचास हजार से दो लाख के बीच है।यहां दियारा क्षेत्र के अहिरौली दान, बागखास,वीरवट,बाघाचौर,सिसवा नाहर,मठिया श्री राम, जनसड़िया,रामपुर बंगरा, आदि गांव के लोग इलाज एवं जीविकोपार्जन के संदर्भ में रोजगार के लिए तरया सुजान रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं।ट्रेन के अलावा लोगों के पास यातायात का दूसरा कोई साधन उपलब्ध नहीं है।जिस वजह से यहां की स्थानीय जनता को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉ० त्रिपाठी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सदन में रेल मंत्री से मांग किया कि तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05113/05114 तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुर ट्रेन संख्या 55008/07 को ठहराव किया जाए।जिससे स्थानीय जनता को यातायात का लाभ मिल सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking