News Addaa WhatsApp Group

Vijay Pratap Kushwaha khadda/खड्डा विधानसभा में निर्दल प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान में जनता से मांगे वोट

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 20, 2022  |  6:32 PM

1,020 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vijay Pratap Kushwaha khadda/खड्डा विधानसभा में निर्दल प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान में जनता से मांगे वोट
  • क्षेत्र में जनता का मिल रहा अपार प्यार व समर्थन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा-329 में निर्दल प्रत्याशी के रुप में ताल ठोक चुनावी मैदान में उतरे विजय प्रताप कुशवाहा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र के दर्जनो गांवों में लोगों से मार्मिक अपील करते हुए क्षेत्रीय मतदाताओं से कहा कि जनसेवा में जबतक मेरी सांस चलेगी आपके बीच रहकर आपकी सेवा करता रहूंगा।

निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा का काफिला रविवार को खड्डा विधानसभा के कौवासार, गढ़हिया बसंतपुर, नौगांवा, वरवारतनपुर, विन्दवलिया, भेडीजंगल, कोपजंगल, विशुनपुरा, लखुईं, बहोरछपरा, लखुआं चौराहा, बंजारीपट्टी, रामपुर गोनहा आदि गांवो में मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लगातार 20 वर्षों से जनता के बीच रहकर गरीब, बंचित व किसान, मजदूर की लडाई लड़ा लेकिन राजनैतिक दलों के उपेक्षा के कारण निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत अजमा रहा हूं। सभी जाति, धर्म से उपर उठकर जनता इस बार अपना अपार प्यार एवं समर्थन जता रही है। सर्वसमाज के मिल रहे समर्थन से इस बार जनता की जीत होगी। इस दौरान मनीष कुशवाहा, विजयमल कुशवाहा, बसरुद्दीन अंसारी, बडे अंसारी, मिस्टर खान, अनिल कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking