News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रभारी निरीक्षक थाना कसया ने साइबर क्राइम के रोकथाम की दी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  9:09 PM

831 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रभारी निरीक्षक थाना कसया ने साइबर क्राइम के रोकथाम की दी जानकारी
  • अंजान नंबर से व्हाट्सएप काल व वीडियो काल आने पर रिसीव न करें-डॉ. आशुतोष तिवारी

कसया/कुशीनगर। प्रभारी निरीक्षक कसया डा० आशुतोष तिवारी द्वारा लोगों को बताया गया कि आज के जमाने में सबके पास बड़ा मोबाईल होने के कारण सभी लोग पूरे विश्व से जुड़े हुए हैं, जिससे साइबर क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है इस वजह से शासन द्वारा हर बुधवार को साइबर क्राइम के बारे मे जानकारी दी जाती है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कसया थाने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक तिवारी ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा 1090पर काल कर हो रहें अपराध की जानकारी देकर अपराध पर कुछ हद तक रोक लगाया जा सकता है 1090पर जानकारी में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है। अगर आपके मोबाईल पर वीडियो कॉल या व्हाट्सएप कॉल आता है तो उस काल को रिसीव न करें क्योंकि इस तरह के काल आपको ब्लैक मेल कर लेंते है।

कहीं से भी आपका फोटो पा जाते हैं तो उस फोटो को क्रेप कर आपत्तिजनक बना लेते हैं और आप को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं इस तरह के अपराध से बचने के लिए आपको हमेशा सतर्क रहने की आवश्यकता है जिससे साइबर क्राइम के अपराध पर कुछ अंकुश लगाया जा सके। अगर आपके मोबाइल पर कोई लिंक आये और आपकों यह कहा जाये कि आप विनर बन गए है तो आप उस लिंक को टच न करें क्योंकि यह आपके खाते से लिंक जुड़ जायेगा और आपका खाता खाली हो जायेगा। इस वजह से आप सतर्क रहें। आपकी सतर्कता ही सुरक्षा है। इस मौके पर एस एस आई हरेराम यादव, एंटी रोमियो के एस आई अंजलि त्रिपाठी, शशि बाला सिंह, प्रियंका सिंह, ममता, धीरज कुमार, संजय, प्रेम प्रकाश आदि। पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking