कसया/कुशीनगर l एल0 वी0 एन्टनी देव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने गुरुवार क़ो विशेष सुरक्षा बल द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल, कमांडेंट 26वीं वाहिनी पीएसी/विशेष सुरक्षा बल आईपीएस कुन्तल किशोर एवं डिप्टी कमांडेंट 26वीं वाहिनी पीएसी राजेश कुमार यादव के साथ कुशीनगर इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा बैठक की गयी एवं एयरपोर्ट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारीयों व कर्मचारीयों को वायरलेस एवं बी.पी. जैकेट के साथ ड्यूटी करने एवं सुरक्षा कक्ष में रहकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधियों पर 24 घंटे सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु सख्त निर्देश दिये गये ।
इसके साथ ही साथ सम्पूर्ण एयरपोर्ट पर प्रत्येक आगन्तुक की शालीनतापूर्वक विधिवत चेकिंग करने एवं चेकिंग रजिस्टर अद्यावधिक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। एयरपोर्ट पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के पहचान पत्र से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी वहाँ पर मौजूद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेन्सी से भी प्राप्त की गई ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट सुरक्षा एवं प्रभारी निरीक्षक एयरपोर्ट सुरक्षा तथा एयरपोर्ट सुरक्षा एजेन्सी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ।
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…