News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसील कसया में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 1, 2023  |  6:44 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील कसया में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
  • तहसीलदार कसया नरेंद्र राम द्वारा वृद्ध मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

कुशीनगर । रविवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में तहसील कसया में तहसीलदार नरेंद्र राम ने विधानसभा कुशीनगर के सम्मानित वृद्ध मतदातओं को प्रशस्ति पत्र व श्वेत वस्त्र देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश की निर्वाचन प्रक्रिया में आपके निरंतर योगदान के लिए हम कृतज्ञता व्यक्त करते है, जिससे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के आपके जोश एवं सम्पर्ण से आपने देश के युवाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित किये हैं। आप बदलते समय के साक्षी है। आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हिलचेयर, रैम्प, निशुल्क परिवहन आदि सहित घर पर ही फॉर्म 12 घ भरकर बैठे बैठे मतदान की सुविधाओ की व्यवस्था किया है। तहसीलदार कसया ने विधानसभा कुशीनगर के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहे की सदैव की भांति आगामी लोक सभा चुनाव में अपना मत अवश्य डालें और युवा पीढ़ी के लिए भारतीय लोकतंत्र में सकारात्मक योगदान के निमित एक उदाहरण बने रहें। नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने कहा की विधानसभा कुशीनगर के क्षेत्र में भी शतायु वृद्धजन को सम्मानित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,बृजेश मणि, अरविन्द पति त्रिपाठी, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, गौरव सिंह, राजन मिश्र र०का०, विश्वदीपक सिंह, बबलू चौधरी, अमित मौर्य आदि उपस्थित रहे।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking