News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कार्यो में शिथिलता क्षम्य नही होगा- धवल जयसवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 20, 2022  |  8:23 AM

819 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार्यो में शिथिलता क्षम्य नही होगा- धवल जयसवाल
  • मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने मातहतो को दिया आवश्यक निर्देश

कुशीनगर । मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा की गयी। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा करते हुए गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी, तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। वही थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर...

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,इस क्रम में
आपरेशन तमन्चा के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके स्रोतो आदि के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी कर प्रभावी कार्यवाही करने,अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट करने के साथ गौ तस्करी , गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिया अवैध शराब की बिक्री ,निष्कर्षण, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के साथ थाना क्षेत्र की बीट प्रणाली चुस्त दुरुस्त , बीट आरक्षी अपने बीट क्षेत्र के गणमान्य लोगों से निरन्तर संपर्क मे रहें व बीट क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर पैनी दृष्टि रख उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी,अपहरण के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते हुये टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अद्यावधिक(अपडेट) करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय तथा जेल से जमानत पर निकलने वाले अथवा जेल से छुटने वाले अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी निगरानी रखने की बात दुहरायी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये । शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये । पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुँचने तथा आवश्यक कार्यवाही करनें के सम्बन्ध में निर्देश दिया । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगों से भी अच्छा सम्बन्ध रखनें हेतु निर्देश दिया।आगामी त्यौहारों, के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गई।

उन्होंने मातहतो से कहा की भूमि संबंधी विवाद की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथोचित निस्तारण करें।अपने-अपने थाना क्षेत्र के ईगल टीम को सक्रिय कर अपराधियों का सत्यापन कराकर डोजियर तैयार किया जाए। साथ ही ग्राम प्रहरी के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनको उनके क्षेत्रों में सक्रिय करें ताकि रात्रि में किसी प्रकार की घटना न होने पाए।आगामी त्यौहार के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।धारा 363/366 भादवि से सम्बंधित अभियोगों में अपहृता के शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सभी थानों पर महिला सुरक्षा विशेष दल का गठन किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए महिलाओं की सुरक्षा हेतु उनमें जागरुकता फैलायें एवं महिला हेल्पलाइन नम्बरों आदि का व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, आशुलिपिक, व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking