News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Santosh Mishra/कुशीनगर एसपी IPS संतोष कुमार मिश्र ने संभाला पदभार, बोले – आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करना होगा मकसद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2024  |  4:03 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Santosh Mishra/कुशीनगर एसपी IPS संतोष कुमार मिश्र ने संभाला पदभार, बोले – आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करना होगा मकसद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गत दिवस उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे. इन तबादलों के जरिए कई जिलों में एसपी बदल गए. अब नव नियुक्त एसपी अपने-अपने जिलों में पदभार संभाल रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार के रात्रि मे ही कुशीनगर जिले की नए एसपी आईपीएस संतोष कुमार मिश्र ने अपना पदभार संभाला. उनके ऑफिस पहुंचने पर एएसपी अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की जिसके बाद जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने ऑफिस पहुंचकर कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार को दोपहर मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई. 

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा सबसे पहले तो जिले को सामरिक और भौगोलिक नजरिए से समझना है. इसके बाद जिले में स्थापित सजग व सशक्त पुलिसिंग को आगे बढ़ाते हुए बेहतर काम करेंगे. पुलिस विभाग और कुशीनगर वासियों की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा युवाओं व महिलाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा. साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही सड़क हादसों पर रोकथाम की कोशिश की जाएगी.

कुशीनगर के नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र  ने आगे कहा है की आमजन में विश्वास के साथ अपराधियों में भय कायम करना मेरा प्रमुख मकसद होगा. मालूम हो कि 2012 बैच की IPS  संतोष कुमार मिश्र मूल रूप से बिहार प्रदेश के पटना के रहने वाले  हैं. इनकी गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है. इससे पहले इन्होंने मीरजापुर, रामपुर, गोंडा आदि जनपद में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवा दे चुके है।

कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक पद पर ज्वाइन करते ही संतोष कुमार मिश्र ने न्यूज अड्डा के माध्यम से स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून की पालना सभी के लिए जरूरी होगी, कुशीनगर जिले को कानून व्यवस्थाओं के अनुरूप नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking