कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ0 पारस नाथ श्रीवास्तव ने कसया नगर स्थित अपने आवासीय परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
पौधरोपण करते डॉ0 पारस नाथ ने कहा कि प्रकृति के साथ जुड़कर जन्मदिन मनाना सुखद अनुभूति है। भौतिकता की चमक में आज की पीढ़ी जहाँ प्रकृति से दूर होती जा रही है तो वहीं नयी दिशा के सदस्यों द्वारा लोगों से जन्मदिन पर पौधरोपण कराते हुए उन्हें प्रकृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा। उन्होंने पौधा लेकर घर आये हरिओम, अभिषेक, इत्यादि को भाव विभोर होकर खूब आशीर्वाद दिया और कहा कि आप सबका काम देखकर सुनकर बहुत अच्छा लगता है। इसी मनोयोग से लगे रहो। इस अवसर पर आदी, हर्षी, अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…