News Addaa WhatsApp Group Join करें

झोलाछाप ने किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, पुलिस हिरासत में है आरोपी डाक्टर

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 5, 2025  |  9:23 PM

256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झोलाछाप ने किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, पुलिस हिरासत में है आरोपी डाक्टर WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
  • जांच में पता चला कि पांच माह पेट से है किशोरी 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दवा लेने गई किशोरी से झोलाछाप डाक्टर ने रेप की घटना को अंजाम दे दिया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। किशोरी के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा था जिसकी जानकारी मेडिकल जांच में मिली। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर के सामने स्थित झोलाछाप दुकानदार के पास दवा के लिए जाती थी, आरोप है कि उक्त झोलाछाप अपनी दुकान में ही उसके साथ मुंह काला कर दिया और किसी से न बताने की धमकी दी और साथ शादी करने का झांसा देता रहा, शादी से इंकार करने पर लड़की ने अपना मुंह खोलते हुए परिजनों को यह बात बताई तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई, मेडिकल चेकअप में पांच माह का गर्भ भी पता चला तो परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया और गांव में पंचायत हुई, जब बात नहीं बनी तो लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले में आरोपित युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking