News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 6, 2026  |  5:45 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी

खड्डा, कुशीनगर । खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, सिंचाई, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 113 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 07 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 106 प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 38, पुलिस विभाग से 19, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त 06, विकास विभाग से 16 तथा अन्य विभागों से संबंधित 34 प्रकरण शामिल रहे। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारियों ने बृहद गौ संरक्षण केंद्र कोप जंगल का स्थलीय निरीक्षण कर परिसर में पौधरोपण किया और गौ-वंशो के समुचित देखभाल के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी खड्डा, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, तथा तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking