News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा बाजार: स्वावलम्बी इन्सान तथा परस्पर आत्मनिर्भर गाँव गांधी के आर्थिक दर्शन का केंद्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2021  |  6:15 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बाजार: स्वावलम्बी इन्सान तथा परस्पर आत्मनिर्भर गाँव गांधी के आर्थिक दर्शन का केंद्र WhatsApp
Responsive image
  • एक जिला एक उत्पाद’ गांधी के आर्थिक दर्शन का आधुनिक स्वरूप- मदन गोविन्द राव

जटहा बाजार/कुशीनगर। अपनी ज़रूरत की वस्तुओं का गाँवों में ही लघु कुटीर व ग्रामीण उद्योगों के माध्यम से उत्पादन तथा गाँवों में उत्पादित वस्तुओं का परस्पर विनिमय के माध्यम से स्वावलंबी इंसान बनाने का आर्थिक दर्शन महात्मा गांधी ने देश एवं दुनिया के सामने रखा था।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

गांधी जहाँ व्यक्ति को उत्पादन प्रणाली के केंद्र में रखकर नीतियां बनाने के पक्षधर थे वहीं पश्चिमी आर्थिक दर्शन बाज़ार की आवश्यकताओं पर आधारित उत्पादन प्रणाली पर ज़ोर देता है गांधी के आर्थिक दर्शन से अमीर ग़रीब की खाई को पाटने में मदद मिलती तथा लाभांश का न्यायपूर्ण बटंवारा होता वही बाज़ार आधारित विपुल उत्पादन प्रणाली से आर्थिक विषमता, संपत्ति का केंद्रीयकरण, गलाकाट प्रतिस्पर्धा तथा बेरोज़गारी की समस्या का सामना दुनिया को करना पड़ रहा है।

गांधी के विकास मॉडल के विपरीत पश्चिमी विकास माडल ने प्रकृति से संघर्ष के साथ बाज़ारों पर वर्चस्व के लिए जंग की हालात उत्पन्न किया है कोरोना संकट ने पुनः गांधी के तरफ़ देखने के लिये मानव जाति को प्रेरित किया है जलवायु परिवर्तन नित नये वायरसो की उत्पत्ति तथा दुनिया में उत्पन्न सैन्य तनावो का समाधान आज भी गाँधी के पास है ।

स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत जहाँ गांधी के सपनों को मूर्त रूप देने का संकल्प प्रकट करता है वही एक जिला एक उत्पाद को ग्लोबल ब्रांड बनाने का प्रयास तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को पूंजी तथा आधुनिक तकनीकी से जोड़कर योगी सरकार ने लघु,सूक्ष्म उत्पादन इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय तथा प्रतिस्पर्धी विश्व बाज़ार में खड़े होने का अवसर प्रदान किया है जो गांधी के आर्थिक दर्शन का आधुनिक स्वरूप एवं विस्तार दे रहा है

रामकोला में महात्मा गांधी के 152 वीं जयंती पर प्रबुद्धजनों की गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने उक्त उद्गार प्रकट किया तथा कहा कि गांधी हज़ारों साल तक मानव जाति के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे एवं विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का समाधान देते रहेंगे ।

गोष्ठी में श्री ब्रह्माशंकर चौधरी, संतोष जायसवाल, दिनेश यादव, नागेश्वर पांडे, उमेश तिवारी, मौलाना आबिद अली, दिनेश मल्ल, ध्रुव शर्मा, प्रेमचन्द गुप्त, लालबाबू प्रसाद, अमरनाथ, दिलरुबा अंसारी, जोगी प्रसाद, आनंद सिंह इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में गांधी जी के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाया गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking