News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी की बड़ी सफलता: वॉरंटी सहित तीन तस्कर पकड़े, 14 लीटर अवैध देशी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2025  |  5:04 PM

262 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी की बड़ी सफलता: वॉरंटी सहित तीन तस्कर पकड़े, 14 लीटर अवैध देशी शराब बरामद

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी गोरखपुर को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पनिहवा और पडरौना से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि 23 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को भी दबोच लिया। टीम ने कुल 70 बंटी-बबली पाउच (14 लीटर) देशी शराब बरामद की है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बताते चले कि रेलवे स्टेशन पनिहवा के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर तेजी से आगे बढ़ने लगा। शक होने पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली।पड़ताल में युवक की प्लास्टिक थैली से 40 बंटी-बबली पाउच (8 लीटर) देशी शराब बरामद हुई।अभियुक्त की पहचान सुमन कुमार पुत्र महादेवा महतो (निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार) के रूप में हुई।
जीआरपी ने उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।

अभियान के दौरान जीआरपी टीम ने वर्ष 2002 से फरार चल रहे वारंटी नागा गुप्ता उर्फ ओमप्रकाश (निवासी खड्डा, कुशीनगर) को भी गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0 440/2002 (धारा 323, 504, 506 भादवि) में एनबीडब्ल्यू जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर, पडरौना रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।अभियुक्त साधु वारी पुत्र स्व. रामनाथ बारी (निवासी गोपालगंज, बिहार) की प्लास्टिक थैली से 30 बंटी-बबली पाउच (6 लीटर) देशी शराब बरामद हुई।उसके खिलाफ भी धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि “हम अपनी रोजी चलाने के लिए उत्तर प्रदेश से शराब लाते हैं और बिहार में दोगुने दाम पर बेचते हैं।”

कार्रवाई करने वाली जीआरपी टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह,उप निरीक्षक मनोज यादव,उप निरीक्षक गोपाल यादव,हे0का0 अवधेश कुमार,हे0का0 अजय सिंह यादव,हे0का0 जगदीश गोंड,का0 सत्येंद्र कुमार,का0 संदीप कुशवाहा,का0 अभिषेक कुमार यादव शामिल रहे।

यहां बताना चाहूंगा कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र से अवैध शराब तस्करी और फरार अपराधियों पर महत्वपूर्ण अंकुश लगा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking