Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

जिविनि का शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 4, 2025, 6:24 PM IST • अब तक 198 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पड़रौना/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता का मंगलवार को स्वागत किया।

साथ ही शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित अन्य शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से वार्ता की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतन भुगतान और अन्य सभी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक हल करने का आश्वासन दिया। कहा कि अपार आईडी की प्रगति जिन विद्यालयों की अच्छी है उनका वेतन शीघ्र निर्गत किया जाएगा। कुछ विद्यालयों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने एनपीएस की कटौती समय से प्रान खाते में पोस्ट कराने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत चौधरी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक नेता अमित नाथ तिवारी, अभिनव सिंह, पवन पांडेय आदि रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi