News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: घायल पत्रकार के आरोपितों को थाने से छुड़वाने की पत्रकारों ने की निन्दा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2022  |  6:58 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घायल पत्रकार के आरोपितों को थाने से छुड़वाने की पत्रकारों ने की निन्दा
  • पत्रकारों के साथ सहानुभूति न दिखाना निंदनीय- बृज बिहारी त्रिपाठी
  • पत्रकारों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुला अपमान- अजय मिश्रा

कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की मण्डल स्तरीय आपात बैठक बुद्ध स्थली कुशीनगर में हुई। बैठक में बीते 9 जुलाई को पत्रकार असफाक अंसारी के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट के मामले में पकड़े आरोपितों को प्रशासन पर दबाब डाल कर थाने से छुड़वाने को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मण्डल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर व बस्ती मण्डल कोऑर्डिनेटर बृज बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि फाजिलनगर से मुख्यालय जा रहे अराजक तत्वों ने गोपालगढ़ तिराहे पर हमला कर पत्रकार असफाक अंसारी व उनके साथी मुन्ना अंसारी को मारापीटा गया व उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गयी। जिसमें पत्रकार श्री अंसारी घायल हो गए। पत्रकारों की मांग पर पुलिस ने आरोप से जुड़े कुछ लोगों को थाने उठा ले गयी। बताया जा रहा है कि पत्रकार पक्ष से किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा सहानुभूति नहीं दिखाई गई। उल्टे इस मामले में आरोपी को छुड़ाने के लिए सत्ता दल के प्रतिनिधि/पदाधिकारी द्वारा दबाव बना कर देर रात आरोपी को छुड़ा लिया गया। पत्रकरो के साथ सहानुभूति न दिखाते हुए आरोपियों के साथ सहानुभूति दिखाने वाले सत्ता दल के पदाधिकारियों/जन प्रतिनिधियों की घोर निंदा करता हूँ। इस क्रम में अध्यक्ष ता कर रहे गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किया जाय ताकि एक स्वच्छ वातावरण तैयार हो और समाज में आईना के रूप में काम करने वाले पत्रकारों को न्याय मिले। कुशीनगर जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुला अपमान है। श्री शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष से इस मामले में जांचकर पत्रकार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपियों पर करवाई की मांग की। बैठक में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न के घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। इस दौरान विजय कुमार राव, विनय तिवारी, पवन कुमार शर्मा, असलम अंसारी, ज्ञानचन्द गोंड, आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष साहनी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking