News Addaa WhatsApp Group Join करें

कहा-सुनी के दौरान हुई मार-पीट, रात-भर माहौल रहा गर्म

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 28, 2025  |  7:49 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कहा-सुनी के दौरान हुई मार-पीट, रात-भर माहौल रहा गर्म WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के मदनपाल नगर वार्ड में शुक्रवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच कहा-सुनी के दौरान मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। रात में तरह-तरह की चर्चाएं जा रही। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे और आपसी सौहार्द न बिगड़े इसलिए देर रात तक रुकने के बाद कुछ पुलिस कर्मी को गांव में तैनात कर वापस थाना आये।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही में शुक्रवार को रात्रि में 9 बजे के लगभग मुन्ना अंसारी की खाली पड़ी मकान में सगीर और सद्दाम द्वारा चूजे को गाड़ी से उतरवाया जा रहा था जिस पर पड़ोस में रहने वाले बृजेश चौहान आदि ने आपत्ति जताया कि रात में इसके शोर से हम लोगों को नींद नहीं लगती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी जो मारपीट में तब्दील हो गयी ।किसी ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी। पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सूचना पाकर थोड़े ही देर बाद स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक भी कई गाड़ियों के साथ मयफोर्स मौके पर पहुंचे और सक्रियता दिखाते हुए मामले को नियंत्रित कर ली। एहतिहात के तौर पर देर रात तक गांव में जमे रहे।माहौल न बिगड़े इसलिए कुछ पुलिस कर्मी गांव में तैनात रहे।

मामला एक विशेष समुदाय से होने के कारण इस घटना को लेकर रात भर तरह -तरह की चर्चाएं होती रही। पुलिस ने घटनास्थल से तीन-चार बाइक को जब्त कर थाने ले आई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking