खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा में रविवार को विधि विधान से इंडेंट पूजा यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार के साथ सभी हेड की उपस्थित में किया गया। सुगर मिल इस बार क्षमता वृद्धि के साथ सुचारु रूप से संचालित होगी जिसके क्रम में 21 नवम्बर और 22 नवंबर 2024 का इंडेंट समिति को दे दिया गया है।
गन्ना प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया की शुभ मुहर्त के अनुसार दिनांक 21 नवम्बर 2024 को डोंगा पूजा विधि- विधान से किया जायेगा एवं दिनांक 22 नवम्बर 2024 को सुबह तौल कार्य शुरू कर गन्ना पेराई आरम्भ कर दिया जायेगा, साथ ही बताया की चीनी मिल में विस्तारिकरण का कार्य दिन रात कर समय से चलाया जा रहा है जिससे सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। चीनी मिल प्रशासन ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि गन्ना किसानों को क्रय गन्ने का समय से भुगतान कर खड्डा एरिया का विकास किया जाएगा।
केन हेड सुधीर कुमार ने किसानो से अपील किया कि जल्द बाजी मे अपना गन्ना बिहार मे सप्लाई न करें। इस वर्ष बेसिक कोटा बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…