News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आधी रात जंगले से अंदर कूदकर आरोपी ने नाबालिग से की छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2024  |  1:30 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आधी रात जंगले से अंदर कूदकर आरोपी ने नाबालिग से की छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास WhatsApp
Responsive image
  • थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला, दूसरे समुदाय का है आरोपी युवक
  • किशोरी के चिखने- चिल्लाने और विरोध पर गला दबाकर मारने का किया प्रयास

खड्डा, कुशीनगर। नाबालिग किशोरी पर गलत नियत रखने वाला मनबढ़ युवक घर के जंगले के रास्ते घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत एवं दुष्कर्म का प्रयास किया, लड़की के विरोध पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मामला थाने पहुंचा और पुलिस आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक दूसरे समुदाय का युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर गंदी नियत रखता था और मौका पाकर दो दिनों पूर्व 11 बजे रात को घर के जंगले के रास्ते अंदर घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, उसके जोर जबरदस्ती का किशोरी के शोर मचाने पर गला दबाकर मारने की कोशिश कर फरार हो गया। आरोप लगाया है कि उसी दिन आरोपी की ओर से गांव का एक अपराधिक पृष्ठभूमि रखने वाला व्यक्ति दरवाजे पर आकर धमकी दी और दरख्वास्त देने से मना किया और परिजनों को घुड़की धमकी दी। पीड़ित पिता ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले के छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking