खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में स्थित जटाशंकर पोखरा एवं मिल कालोनी का मानसरोवर पोखरा छठ घाट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छठ व्रतधारी महिलाओं के लिए घाट सज-धज कर पूरी तरह तैयार हो गया है।
बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने बताया कि दोनों पोखरे को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बेदियों की रंगाई पुताई एवं रात में प्रकाश की समुचित व्यवस्था, देवी देवताओं के लगे चित्र को सजाने सहित पोखरे के फब्बारे को सही करा दिया गया है। घाट के चारों तरफ ब्रती महिलाओं के पूजा पाठ के लिए आकर्षक ढंग से टेंट को सजाया गया है।
नगर के आस्थावान महिलाओं, परिजनों को कोई कठिनाई नहीं होने पाए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…