खड्डा/कुशीनगर। भारतीय संविधान कठोरता एवं लचीलेपन का अद्भुत मिश्रण है, ऐसा शाय़द ही किसी अन्य देश में है। यही कारण है कि धर्म तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नता के बावजूद पूरे देश को बांधने में सफ़ल है।
उक्त बातें मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता कहा। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि आज ही के दिन संविधान को अंगीकृत किया गया। भारतीय संविधान दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन में बना। इसे लिपिबद्ध रायबहादुर प्रेमजादा ने किया। इस अवसर पर कालेज की छात्रा कु. अदिति पांडेय एवं शीतल सिंह ने संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही सभी बच्चों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, प्रदीप, राहुल, उत्तम, आशीष, मनीष, सत्येन्द्र मिश्र सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…