News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह, 185 जोड़े एक दूजे के हुए

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 29, 2024  |  4:13 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह, 185 जोड़े एक दूजे के हुए

खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लाक परिसर खड्डा में 185 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें 15 अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े शामिल रहे। विधायक विवेकानंद पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन अशोक निषाद, समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार की मौजूदगी में वेदमंत्रो के बीच वैवाहिक अनुष्ठान कराए गए। इस दौरान वर-वधू को उपहार भी भेंट किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर...

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीडीएजी आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की चर्चा करते हुए कहा कि योजना से हर गरीब परिवार की बेटी को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन मनन्जय तिवारी ने निभाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अवनीन्द्र गुप्ता, रामप्यारे कुशवाहा, ऋतिक सिंह गौतम, प्रद्युम्न तिवारी, आनंद सिंह, बीडीओ विनीत यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश यादव सहित ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी, सचिव आदि मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने विवाहित जोड़ों को एक फलदार पौधा उपहार में दिया।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking