खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड़ स्थित बसड़ीला गांव में राह चलते एक अधेड़ व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ गई जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक पड़रौना निवासी बताए जा रहे हैं
जानकारी के अनुसार पडरौना स्थित राज दरबार रोड के जयप्रकाश नगर निवासी बृजकिशोर पांडेय उम्र लगभग 56 वर्ष तीन दिनों से खड्डा कस्बा में अपने रिश्तेदारी आए हुए थे। रविवार की शाम को वह टहलते हुए बसड़ीला गांव की ओर जा रहे थे बताया जा रहा कि गांव के निकट पहुंचते ही उन्हें दर्द एवं बेचैनी बढ़ गई जिससे वे पास के ही एक घर के सीढ़ी पर बैठ गए और अचेत हो गए।
लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भिजवाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है जिसके बाद शव को लेकर परिजन पडरौना चले गए।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…