News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सड़क दुर्घटना में एक 28 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 3, 2024  |  7:58 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सड़क दुर्घटना में एक 28 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल WhatsApp
Responsive image
  • भुजौली बाजार में हुआ सड़क हादसा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार स्थित खड्डा -नेबुआ मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक की बाइक से टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां एक युवक की मौत हो जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रहे युवक प्रदीप कुशवाहा 28 वर्ष निवासी सिसवा गोपाल की खड्डा से पड़रौना की तरफ तेज गति से जा रहे अजय प्रजापति 22 वर्ष एवं अरूण कुमार 26 वर्ष निवासी रामपुर उपाध्याय टेढ़वा थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज के बाइक से टक्कर हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्रदीप कुशवाहा की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। प्रदीप कुशवाहा मूल रूप से सिसवा बाजार महराजगंज के बीजापार कोरी टोला के रहने वाले थे और अपने ननिहाल अपने नाना पलकू कुशवाहा के घर आए थे और पोलम्बर मिस्त्री का काम कर रहे थे, उसी सिलसिले में किसी ठीकेदारी से बकाया पैसा लेने जा रहे थे। मौत के बाद ननिहाल और घर के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइकों को थाने लाया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking