News Addaa WhatsApp Group Join करें

खूंखार भेड़िए के हमले से पांच लोग जख्मी, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2025  |  7:51 PM

279 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खूंखार भेड़िए के हमले से पांच लोग जख्मी, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम हथियां और करदह गांव में गुरुवार की सुबह खूंखार भेड़िए ने जमकर उत्पात मचाया और चार पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। एक महिला के मुंह पर दांत से ओंठ और नाक चबा कर घायल कर दिया। ग्रामीण इनकी संख्या दो चार बता रहे हैं। मौके पर वन एवं पुलिस विभाग के लोग पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

करदह और हथिया ग्राम सभा सटे है। सुबह लगभग 8 बजे खेत में काम करने गईं रूना देवी पत्नी रामबेलास को एक भेड़िए की तरह दिखने वाला जानवर हमला कर दिया और मुंह के ओंठ और नाक को काटकर जख्मी कर दिया चिल्लाने पर दौडे पति रामबेलास को भी काट लिया। यह सिलसिला अगले गांव में भी चला और हथियां गांव निवासी किसमती 55 वर्ष, जंगली 45 वर्ष, बाबूलाल 56 वर्ष सहित संदीप 24 को किसी के साथ, पैर, या अन्य जगह काट लिया, गांव में अफरातफरी मच गई, गांव के लोग लाठी डंडे लेकर बचाव में जुट गए।

सूचना पर खड्डा पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव में जुट गई, घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां रूना देवी को गम्भीर चोट होने के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एक भेड़िए को गांव के लोगों द्वारा मार दिए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking