News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: समाधान दिवस पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 11, 2025  |  7:07 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाधान दिवस पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को ससमय निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया। वहीं एक लेखपाल को टी शर्ट पहन कर आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए उचित ढंग से कपड़े पहने का हिदायत दी।
शनिवार को थाना परिसर में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मी अपने क्षेत्र की समस्याओं,भूमि विवाद, आर जी आर एस से सम्बन्धित शिकायतों का अभिलेख रखें।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इन्होंने आगे कहा कि भूमि संबंधित विवाद में दोनों पक्षों की ऊचित जानकारी के उपरांत ही कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लेखपालों को आगाह करते किसानों का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित व्यक्ति का चालान किसी भी प्रकार के विवाद के प्रकरण में नहीं होना चाहिए। विवाद के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच कर स्थित का आंकलन किया जाय, इसके उपरांत ही कोई कदम उठाया जाय। इस मौके पर कुल 11 मामले आये जिसमें मात्र एक 1 का निस्तारण हुआ।

इस दौरान नवागत उप जिलाधिकारी विकास चंद,नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी धनवीर सिंह,विचित्र मणि त्रिपाठी, हरिशंकर कुशवाहा संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking