News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: अनियमितता की शिकायत पर सांसद कुशीनगर ने लिया स्थलीय जायजा

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 1, 2024  |  6:10 PM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अनियमितता की शिकायत पर सांसद कुशीनगर ने लिया स्थलीय जायजा WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज जं.पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत स्टेशनों पर उच्च स्तरीय सुविधाओं व पुनर्विकास हेतु हो रहे निर्माण कार्यों में मानक के विपरित व अनियमितता की शिकायत पर सांसद कुशीनगर ने पहुंचकर लिया स्थलीय जायजा तथा नव निर्मित आर सी सी सड़क के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पुनःमरम्मत हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत निर्माणाधीन ओभरब्रीज का भी निरीक्षण किए तथा अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिए,जिसपर संबंधित अभियंता ने 31 मार्च 2025 तक पूर्ण होने का आश्वासन दिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

रविवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य में अनियमितता के शिकायत पर पहुंचे तथा विभिन्न योजनाओं से हो रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया, वहीं जंक्शन परिसर में नवनिर्मित आर सी सी सड़क के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सहायक मण्डल इंजीनियर (गोरखपुर ईस्ट) मनीष तिवारी को पुनः सड़क को मरम्मत कराने का निर्देश दिए।

इसके उपरांत नव निर्मित फ्लाई ओभर का जायजा लिया जिसपर संबंधित अधिकारियों को काम अविलम्ब पूर्ण करने के लिये कहा जिस पर संबंधित अधिकारियों ने 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करने की बात कहीं।इसी क्रम में नहर पर निर्माणाधीन पुल की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अपनी बात रखी।
संबंधित अधिकारीयों ने यह भी बताया कि आभोरब्रीज का कार्य सम्पन्न होने पर अण्डर पास का कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस दौरान वाणिज्य अधीक्षक सुमीत श्रीवास्तव,स्टेशन अधीक्षक हेमन्त कुमार,के एस लाल आई ओ डब्ल्यू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, पूर्व चैयरमेन विजय खेतान, रामा अनुज बैजनाथ गुप्ता,विजय कन्नौजिया, बैजनाथ कसौधन,अनिल पाण्डेय एडवोकेट,राधे श्याम पासवान, मनोज मिश्रा,शालु जयसवाल सहित तमाम भाजपा नेता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking